Skymet weather

9 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश, दिल्ली में कोहरे की संभावना

March 8, 2020 6:25 PM |

दक्षिण भारत से शुरुआत करते है। विदर्भ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा इस प्रणाली से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के आसपास के हिस्सों तक फैली हुई है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, दक्षिण पूर्वी अरब सागर के हिस्सों और केरल के आसपास के भागों में एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते हल्की बारिश और गरज के साथ यह सिस्टम केरल के कई हिस्सों और उससे सटे कर्नाटक को प्रभावित करेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आसपास के भागों में स्थित है। इस प्रणाली चलते, अरुणाचल प्रदेश में और ऊपरी असम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं। जबकि, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की भी उम्मीद है। कोहिमा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें देखी जाएगी। पूर्वी भारत में, दक्षिणी ओडिशा में दो अलग अलग दिशाओं से आने वाली हवाओं के कारण ओडिशा के दक्षिणी भागों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और आरामदायक रहेगा। बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में, लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ के अवशेषों के कारण, हम जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख के ऊपरी भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद करते हैं। जबकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में, शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आसमान साफ रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने कोहरे की संभावना है।

मध्य भारत में, महाराष्ट्र के विदर्भ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली की उपस्थिति के कारण, मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों समेत, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी । जबकि, मध्य भारत के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क और आरामदायक बना रहेगा। गुजरात क्षेत्र के दक्षिण पूर्वी भागों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। यह प्रणाली दक्षिणी तटीय गुजरात में हल्की बारिश दे सकती है। गुजरात के पूर्वी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try