Skymet weather

9 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में वर्षा के आसार

March 8, 2018 6:31 PM |


 

मार्च का एक सप्ताह बीत चुका है। देश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ रहा है और गर्मी बढ़ रही है। हालांकि मार्च की शुरुआत में कुछ दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई जिससे फरवरी में ही सामान्य से ऊपर पहुँच गया तापमान नीचे आया और लोगों को राहत मिली।

इस समय जहां देश के अधिकतर इलाकों में शुष्क मौसम जारी है वहीं उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों और मध्य भारत में कल हल्की वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर भारत में पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि इसके प्रभाव से राजस्थान और गुजरात पर विकसित हुए चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान में एक-दो जगह बारिश होने की संभावना है।

[yuzo_related]

इस चक्रवाती सिस्टम से दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ विकसित हो गई है। जिन स्थानों से यह ट्रफ गुज़र रही है उन स्थानों विशेषकर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है।

विदर्भ में भी बादल दिखेंगे लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

गुजरात और मराठवाड़ा क्षेत्र से लेकर उत्तर भारत के मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क बना रहेगा। धूप के प्रभाव से इन भागों के न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

उत्तर-मध्य के बाद पूर्वी भारत का मौसम... यहाँ बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दे सकता है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी भारत के भागों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत के राज्यों के आसपास इस समय कोई मौसम सिस्टम नहीं है जिससे आंध्र प्रदेश से लेकर तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडू तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का मौसम देखें तो...

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दिल्ली में दिन गर्म होगा। जबकि रात और सुबह के समय हल्का ठंडा मौसम जारी रहेगा। मुंबई में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिन गर्म तथा उमसभरा होगा। चेन्नई में भी गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।

बंगलुरु में सुबह के समय हल्की धुंध दिखेगी। दिन गर्म रहेगा। हैदराबाद में दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try