6 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में बारिश

March 5, 2019 6:09 PM|

उत्तर भारत में, पश्चिमी विक्षोभ ने पूर्वी दिशा में बढ़ना शुरू कर दिया है। साथ ही एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी पाकिस्तान पर दस्तक दे दी है। इन प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। इस बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। इन राज्यों के तापमान भी बढ़ेंगे।

गुजरात में विपरीत चक्रवाती हवाओं के चलते गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, महाराष्ट्र में तापमान बढ़कर, 40 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और उससे सटे मेघालय पर बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण, पूर्वोत्तर राज्य के कई जगहों पर बारिश चलती रहेगी। इस बीच ओड़ीशा पर एक कमज़ोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिण भारत की ओर जा रही है, जिस कारण तटीय ओड़ीशा पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वी भारत पर शुष्क मौसम बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India  

दक्षिण में, एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए जा रही है, जिस कारण तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल पर बारिश हो सकती है। इस बीच रायलसीमा और तमिलनाडु में दिन के तापमान बढ़ेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles