5 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी; बिहार, पूर्व यूपी, झारखंड में वर्षा

March 4, 2018 5:41 PM|

 

उत्तर भारत के साथ शुरुआत करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के पूर्वी भागों पर स्थित है। इस मौसम प्रणाली के साथ, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इस बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। दिल्ली की बात करें तो यहाँ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे हालांकि दिन गर्म रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाएँ तो एक ट्रफ़ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से गुज़र रही है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरपश्चिमी ओडिशा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

वहीं पूर्वोत्तर बांग्लादेश, मेघालय और इससे सटे असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम की वजह से अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड से हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता में दिन उमस से भरा होगा और यहाँ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मध्य भारत की तरफ रुख करें तो यहां से गुज़र रही ट्रफ़ रेखा की वजह से से पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और मेघगर्जना की संभावना हैं। बाकी हिस्सों मैं मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

मुंबई में आसमान साफ रहेगा हालांकि दिन के समय मुंबईवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

अन्त में दक्षिण भारत की बात करें तो एक ट्रफ़ रेखा केरल से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दूसरी ओर, केरल और कर्नाटक में दिन और रात के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप पर मौसम शुष्क रहेगा।

दक्षिण भारत के महानगरों की बात करें तो बेंगलुरु में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं हैदराबाद में दिन गर्म होगा जबकि जबकि चेन्नई में गरमहाट के साथ साथ नमी में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles