5 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में शुष्क मौसम; कोलकाता, भुवनेश्वर में बारिश

March 4, 2019 7:32 PM | Skymet Weather Team

एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। लेह, लदाख, कुल्लू, मनाली, बद्रीनाथ और लाहौल-स्पीति जैसी जगहों पर ये गतिविधी देखी जाएगी। मैदानों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली में हल्का कोहरा देखा जाएगा और सुबह ठंडी होगी। प्रदूषण ज्यादातर इलाकों में मध्यम श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश साथ लगे असम पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश तट तक जा रही है। ये सिस्टम पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा तट, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बारिश और गरज-बौछारें देंगे। मुर्शिदाबाद, कोलकाता, बालासोर, भद्रक और भुवनेश्वर जैसी जगहों पर ये बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मध्य भारत में मुख्यतः शुष्क मौसम बना रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप छाई रहेगी। विदर्भ और मराठवाड़ा में दिन के तापमान बढ़ सकते हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

  

नीचे दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश तक जा रही है। साथ ही दक्षिण भारत में हवा की अनिरंतरता मौसम को प्रभावित कर रही है। ये सिस्टम आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश और गरज- बौछारें देंगे। तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में दिन के तापमान बढ़ सकते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES