29 मार्च मौसम पूर्वानुमान: हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली और गुजरात में लू जैसी स्थिति, राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं

March 28, 2018 5:57 PM | Skymet Weather Team


 

प्री मॉनसून की गतिविधियों में काफी कमी आ गई है जिसके चलते देश भर में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ और मराठवाडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हो रहे है। इन राज्यों में भी लू जैसे स्थिति बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा है की इन मौसमी परिस्थितियों में अभी राहत मिलना मुश्किल है।

मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा होगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूननम तापमान 23 डिग्री के आस पास दर्ज होंगे।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत का रुख करे तो, एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हुई है। एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन के पास बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते केरल में बारिश होगी। जबकि दक्षिण भारत के बाकी राज्यों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। चेन्नई में मौसम काफी गर्म और उमस भरा होगा। जबकि बेंगलुरु में हल्की मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है लेकिन दिन के वक़्त मौसम गर्म महसूस किया जाएगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करे तो, एक ट्रफ रेखा असम से मणिपुर तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन गर्म और उमस भरा होगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम जाते जाते उत्तरी जम्मू और कश्मीर पे हल्की बारिश दे सकता है। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुष्क मौसम बना रहेगा। साथ ही, इन पहाड़ी राज्यों में ज़्यादातर इलाकों में शुष्क मौसम के चलते लू जैसे स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहे है जिसके चलते मौसम शुष्क और काफी गर्म रहेगा। पश्चिमी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों, दिल्ली और इससे सटे भागों में लू जैसी स्थिति भी बन सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आस पास दर्ज होने की उम्मीद है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES