2 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा में बारिश, कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी

March 1, 2018 4:39 PM|

 

रंग, अबीर, गुलाल और फिचकारी की धमाल जब शुरू होती है तब आप डरते हैं कि कहीं बारिश इस रंग में भंग ना डाल दे। तो आपको बता दें कि पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने की संभावना है। लेकिन देश के बाकी हिस्सों में गर्मी तेज़ होगी और आप भंग और रंग के साथ जमकर मना सकते हैं होली।

रंगों के त्योहार होली पर आप सबको शुभकामनायें।

अब बात देश भर के मौसम पूर्वानुमान की करें तो शुरुआत उत्तर भारत से।

[yuzo_related]

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर और उससे सटे हिमाचल प्रदेश पर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस सिस्टम के चलते उत्तराखंड के में भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर भारत के मैदानी भागों की बात करे तो, उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही हरियाणा में भी मेघगरजना हो सकती है। दिल्ली के मौसम की बात करे तो होली के दिन मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य भारत में, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिण पाकिस्तान से कच्छ तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के कारण, सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिणी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होंगे। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम काफी गर्म रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, पश्चिमी विक्षोभ इस समय पूर्वी राज्यों के पास मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। उप हिमालय पशिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि बाकी बचे पूर्वी राज्यों और कोलकाता में मौसम शुष्क रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते दक्षिणी तमिलनाडू और केरला के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि बाकी बचे दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की बात करे तो, चेन्नई में दिन उमस भरा होगा। जबकि हैदराबाद में दिन गर्म होगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles