2 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: केरल सहित दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून वर्षा का आगाज, उत्तर भारत में मौसम शुष्क

March 1, 2020 7:12 PM | Skymet Weather Team

2 मार्च को देश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना देश के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी किनारों पर है। साथ ही मध्य में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

शुरुआत उत्तर भारत से...... पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो गया है और पूर्वी दिशा में पहुँच गया है जिससे पहाड़ों पर बारिश और हिमपात की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

मैदानी राज्यों में पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश तक मौसम शुष्क होगा। इन भागों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे रात के तापमान में गिरावट होगी जबकि दिन में पारा ऊपर जाएगा। दिल्ली प्रदूषण में नियंत्रण में रहेगा।

मध्य भारत पर एक चक्रवाती क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों पर है। यहाँ एक ट्रफ भी है। इसके चलते मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी सीमाओं से सटे क्षेत्रों और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। मुंबई में उमस और गर्मी दोनों बढ़ेगी। यह मौसम मुंबई के लोगों को बेहद बरेशन करता है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दूसरी ओर पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन भागों में दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता सबसे ज़्यादा अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज़्यादा हो सकती है।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल देखें तो यहाँ लंबे समय बाद मौसम सक्रिय हुआ है। बारिश कई इलाकों में बढ़ गई है। 2 मार्च को भी केरल, दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मराठवाड़ा के पास बने चक्रवाती क्षेत्र के कारण तेलंगाना के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

दूसरी ओर तमिलनाडु तथा उत्तरी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ज्यादातर शुष्क और गर्म मौसम जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES