19 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मध्य भारत में बारिश फिर होगी शुरू

March 18, 2020 7:33 PM|

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के उत्तरी भागों के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह सिस्टम कमजोर है। हालांकि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इसके प्रभाव से हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ तथा शुष्क बना रहेगा। इन भागों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलती रहेंगी। तापमान में वृद्धि का रुझान रहेगा। दिल्ली में पारा 30 डिग्री तक पहुँच सकता है।

मध्य भारत में विदर्भ और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से दक्षिणी गुजरात तक एक ट्रफ बन गई है। इन सिस्टमों के चलते बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ बढ़ गई हैं।

इससे उम्मीद है कि दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। विदर्भ में भी अच्छी बारिश हो सकती है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा या ओलावृष्टि होने की संभावना है।

उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मुंबई में दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी। हालांकि गर्मी बनी रहेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि होगी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलेंगी।

दूसरों ओर ओड़ीशा के कुछ हिस्सों में जबकि दक्षिणी झारखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी राज्यों में लंबे समय से मौसम शांत है। 18 मार्च को भी कोई खास बदलाव नहीं आएगा। विदर्भ से तमिलनाडु तक एक ट्रफ तो बनी है, लेकिन यह बहुत सक्रिय नहीं है। इसके चलते विदर्भ से सटे तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु के सभी शहरों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles