11 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश में बारिश; ओड़ीशा में मौसम रहेगा बेहद गर्म

March 10, 2018 5:24 PM|

 

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू और कश्मीर के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते पूर्वी जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। जबकि बाकी पर्वतीय स्थलो और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, गंगा के मैदानी क्षेत्रों और पूर्वी राज्यों में हल्की हवाएँ बहेंगी और मौसम शुष्क रहेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे असम पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के चलते सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी असम और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में विपरीत चक्रवाती सिस्टम होने के चलते ओड़ीशा में मौसम बहुत गर्म और उमस भरा होगा।

मध्य भारत की बात करे तो, उत्तरी महाराष्ट्र में हवाओं के संगम के साथ एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। यह दोनों सिस्टम दक्षिण पश्चिम और मध्य मध्य प्रदेश में हल्की बारिश दे सकता है। जबकि बाकी बचे मध्य भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत की ओर रुख करे तो, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्य हिन्द महासागर में बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा दक्षिण तटीय तमिलनाडू तक फैली हुई है। इन सिस्टमो के चलते, तमिलनाडू और केरल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तमिलनाडू दक्षिण तटीय हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के पश्चिमी हिस्सों में एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में तापमान बढ़ जाएंगे।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles