1 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी, दिल्ली, लखनऊ पटना में शुष्क मौसम

February 28, 2018 6:24 PM|

 

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते जम्मू और कश्मीर में मध्यम से भारी वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करे तो, यहाँ अधिकतम तापमान 32°C के आस पास रहेगा जिससे दिन गर्म होगा। साथ ही लखनऊ में दिन के समय मौसम गर्म बना रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत की ओर रुख करे तो, एक विपरीत चक्रवती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और उससे सटे राज्यों के पास देखा जा सकता है। जिसके चलते सम्पूर्ण मध्य भारत में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। हालांकि राजस्थान और गुजरात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मुंबई के मौसम की बात करे तो, यहाँ अधिकतम तापमान 34°C के आस पास दर्ज किया जाएगा जिसके चलते दिन गर्म और उम्र भरा होने की संभावना है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, एक कमजोर ट्रफ रेखा पश्चिमी असम से दक्षिण बांग्लादेश तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते, उत्तरी असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शेष पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। पटना में साफ आसमान के साथ दिन गर्म रहेगा। जबकि कोलकाता में दिन उमस भरा होगा।

दक्षिण भारत के ज़्यादातर सभी राज्यों जैसे तमिलनाडू, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की बात करे तो बेंगलुरु में साफ आसमान के साथ दिन गर्म रहने की उम्मीद है। साथ ही हैदराबाद में भी मौसम गर्म ही रहेगा। जबकि चेन्नई में मौसम उमस भरा होगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles