महाराष्ट्र का 25 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: महाराष्ट्र के कई इलाके शिमला से भी अधिक ठंडे होंगे

November 24, 2016 1:00 PM|

 

किसी मौसमी हलचल के अभाव में महाराष्ट्र के सभी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के विदर्भ क्षेत्र और मध्य भागों में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट हुई है और यह सामान्य से नीचे चल रहा है। पुणे और अहमदनगर में पारा गिर कर 9 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है जिससे इन स्थानों पर शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। इन भागों में शिमला और धर्मशाला जैसे पहाड़ी भागों से भी अधिक सर्दी पड़ रही है।

तटीय महाराष्ट्र के भागों में दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

मुंबई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। कोल्हापुर में 30 डिग्री तापमान के साथ दिन खुशनुमा होगा। सुबह 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles