महाराष्ट्र का 23 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: महाराष्ट्र में जारी रहेगा शुष्क मौसम

November 22, 2016 2:30 PM | Skymet Weather Team

 

महाराष्ट्र में शुष्क मौसम जारी रहेगा। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे बना रहेगा जबकि दिन में पारा सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया जा सकता है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएँ जारी रहेंगी। जबकि विदर्भ क्षेत्र में उत्तर और उत्तर-पूर्व से ठंडी शुष्क हवाओं का प्रवाह बना रहेगा।

महाराष्ट्र के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान राज्य के तटीय भागों में 18 से 21 डिग्री जबकि शेष हिस्सों में 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बुधवार को मुंबई में अधिकतम 36 और न्यूनतम 18 डिग्री पारा रहेगा। नाशिक में दिन में 30 जबकि सुबह के समय 10 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES