Skymet weather

महाराष्ट्र का 18 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: महाराष्ट्र के तटीय भागों में सामान्य से ऊपर रहेगा पारा

November 17, 2016 2:39 PM |

 

महाराष्ट्र के दक्षिणी मध्य भागों और कोंकण क्षेत्र के साथ-साथ गोवा में आंशिक बादल छाने की संभावना है। हालांकि सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विदर्भ क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी ठंडी हवाएँ चलेंगी जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में पूर्वी दिशा से हवाओं का प्रवाह रहेगा। विदर्भ में तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा जबकि कोंकण गोवा सहित तटीय भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर दर्ज किया जाएगा।

महानगर मुंबई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होगा। न्यूनतम तापमान रहेगा 21 डिग्री सेल्सियस। जलगांव में अधिकतम 31 तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try