महाराष्ट्र का 16 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दक्षिणी महाराष्ट्र में आंशिक बादल छाने के आसार

November 15, 2016 3:00 PM|

 

महाराष्ट्र के दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। दक्षिणी कोंकण क्षेत्र और गोवा क्षेत्र में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शेष सभी भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। विदर्भ क्षेत्र में उत्तर पूर्वी दिशा से ठंडी हवाओं प्रवाह बना रहेगा जिसके चलते नागपुर सहित क्षेत्र के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहेगा और सुबह शीतल बनी रहेगी। राज्य के बाकी भागों में सामान्य पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के बीच तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं।

महानगर मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस होगा। न्यूनतम तापमान रहेगा 16 डिग्री सेल्सियस।

पुणे में अधिकतम 30 तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles