महाराष्ट्र का 18 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: आंशिक बादलों के बीच नासिक और जलगांव में पड़ सकती हैं बूंदें

January 17, 2017 4:34 PM|

 

महाराष्ट्र के कई भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जलगांव, नासिक और आसपास के कुछ हिस्सों में बूँदाबाँदी भी होने के आसार हैं। राज्य से शेष हिस्सों में कोई विशेष मौसमी हलचल फिलहाल संभावित नहीं है।

सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध छाई रहेगी और मौसम ठंडा तथा शुष्क बना रहेगा।

महानगर मुंबई सहित महाराष्ट्र के लगभग सभी भागों में दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है।

मुंबई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

पुणे में अधिकतम 26 और न्यूनतम 10 डिग्री पारा रहने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles