महाराष्ट्र का 12 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: मुंबई सहित तटीय महाराष्ट्र में सामान्य से नीचे रहेगा पारा

January 11, 2017 3:30 PM | Skymet Weather Team

 

उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते विदर्भ के अधिकांश हिस्सों तथा मुंबई सहित तटीय महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। राज्य के लगभग सभी भागों में दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। मुंबई में बुधवार को इस सीज़न का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव नहीं आएगा। बृहस्पतिवार को कई जगहों पर सुबह के समय अच्छी ठंड जारी रहेगी। 24 घंटों के बाद हवा पूर्वी दिशा से पहुँचने लगेगी जिससे दिन और रात के तापमान में क्रमशः बढ़ोत्तरी होगी।

मुंबई में अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री पर आ जाएगा। रात में पारा होगा 13 डिग्री। पुणे में 29 डिग्री तापमान के साथ दिन सुहावना रहेगा। सुबह पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES