5 जून का मौसम पूर्वानुमान: केरल में बढ़ेगी प्री-मॉनसून वर्षा, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की वर्षा के आसार

June 4, 2019 7:35 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत दक्षिण भारत के मौसम पूर्वानुमान से..... यहाँ बनी दो ट्रफ के चलते दक्षिण भारत के भागों पर मौसम सक्रिय है। अनुमान है कि कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा दर्ज की जाएगी। तमिलनाडु, रायलसीमा और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में दोपहर के समय हल्की बारिश हो सकती है। जबकि तेलंगाना में कहीं-कहीं लू का प्रकोप जारी रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने की संभावना है। यहाँ बांग्लादेश पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में अच्छी वर्षा जारी रहेगी। इसके अलावा पूर्वी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा में भी प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है।

दूसरी और उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाएं चलती रहेंगे जिससे तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा। लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
मध्य भारत पर बनी ट्रफ के कारण दक्षिणी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण गोवा में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में लू का प्रकोप 5 जून को भी जारी रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।
जबकि मैदानी भागों में आ रही पूर्वी आर्द्र हवाओं और अधिक तापमान के कारण मौसम सक्रिय हो सकता है। पंजाब में कुछ स्थानों पर जबकि हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर धूल भरी आँधी या गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

यूं तो बारिश बहुत ज़्यादा नहीं होगी लेकिन यह लू से राहत दिला सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES