29 जून का मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, सूरत, गोवा में भारी बारिश, उत्तर भारत में मौसम शुष्क

June 28, 2019 7:31 PM|

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ते हुये अब उत्तरी अरब सागार, गुजरात और मध्य प्रदेश पर पहुँच गया है। मॉनसून की उत्तरी रेखा द्वारका, अहमदाबाद, जबलपुर, पेन्द्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खेरी और मुखतेश्वर होते हुये गुजर रही है। मुंबई में मॉनसून एक हफ्ते की देरी से शुरू जरूर हुआ लेकिन अब ये अच्छी रफ्तार पकड़ चुका है। बारिश की शुरुआत के साथ ही मुंबई में ट्रेफिक की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान और साथ लगे दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा कोंकण व गोवा तट के साथ होते हुये गुजर रही है। इसके चलते, आगे भी मुंबई, सूरत, वलसाड, नव्सरी और कोंकण व गोवा में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं, पुणे समेत मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाडा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में कई दिनों से चल रही भारी बारिश में अब कमी आएगी। हालांकि, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम पर हल्की से मध्यम बारिश देता रहेगा। हालांकि, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी असम में भारी बारिश देखि जा सकती है।  बाकी पूर्वोत्तर भारत, में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। दक्षिण तटीय ओड़ीशा में भी कुछ जगह बारिश का अनुमान है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश में कमी बनी रहेगी।    Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

नीचे दक्षिण भारत में, मॉनसून कमजोर ही बना रहेगा। और यहाँ पर कोई खास मौसम गतिविधि की आशंका नहीं है। उत्तर तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक-दो जगह व्हारी बारिश का अनुमान है। वहीं, हैदराबाद सहित तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगह बारिश हो सकती है। अंडमान व निकोबार में भी बारिश की उम्मीद है। बेंगलुरु सहित अन्य दक्षिणी इलाकों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

अंत में उत्तर भारत में, यहां कोई मुख्य मौसम प्रणाली नहीं बनी हुई है, इस कारण उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में मौसम शुष्क ही रहेगा। इस कारण यहाँ तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से अधिक बने रहने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles