28 जून का मौसम पूर्वानुमान: मुंबई और कोलकाता ज़ोर पकड़ेगी बारिश, दिल्ली व चेन्नई में रहेगा शुष्क मौसम

June 27, 2019 6:56 PM|

मॉनसून की रफ़्तार थमी है। दो दिनों से आगे नहीं बढ़ा है। लेकिन मुंबई सहित पश्चिमी तटों के पास मॉनसून सक्रिय रहेगा क्योंकि गुजरात से कोंकण गोवा तक एक ट्रफ बनी हुई है। अनुमान है कि गोवा, रत्नागिरी मुंबई, ठाणे, दहानु सहित पश्चिमी तटों पर मध्यम से भारी बारिश होगी। गुजरात, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

दक्षिण भारत के राज्यों पर मॉनसून वर्षा का हाल देखें तो यहाँ मॉनसून का प्रदर्शन उत्साहजनक नहीं होगा। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में बहुत कम बारिश की संभावना है। इन भागों में छिटपुट वर्षा होगी। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में मौसम की स्थितियाँ बहुत नहीं बदली हैं। यहाँ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी राज्यों में बारिश अधिक नहीं होगी। फिलहाल कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। दूसरी ओर कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश तेज़ हो जाएगी। लेकिन झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून निराश करेगा और बारिश की संभावना ना के बराबर है।

उत्तर भारत में मॉनसून महज़ उत्तराखंड की पूर्वी सीमा तक पहुंचा, बाकी हिस्सों में यानि कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और राजस्थान को मॉनसून के लिए अभी लंबा इंतज़ार करना होगा। समूचे उत्तर भारत में शुष्क मौसम के आसार हैं। दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस परेशान करेगी। हालांकि जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles