17 जून का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात वायु के कारण गुजरात में तेज़ हवाओं के साथ बारिश, ओड़ीशा में भारी वर्षा

June 16, 2019 8:08 PM|

इस समय, पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण, उत्तरी आंध्र प्रदेश के इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्से, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।

इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा केरल के तटीय भागों से होते हुए कोंकण व गोवा तक फैली हुई है। इसकी वजह से केरल के पश्चिमी तटीय भागों सहित कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

इन सभी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, उत्तरी मध्य प्रदेश के भागों में गरज के साथ धूल भरी आंधी के भी आसार हैं।

चक्रवात वायु इस समय उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। यह सिस्टम उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है और आज रात तक इसके कच्छ के तटीय भागों को पार कर लेगा। इसके कारण, गुजरात के भागों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

जम्मू-कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ और इस सिस्टम से मध्य पाकिस्तान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में गरज और बारिश की गतिविधियां देखी जा रही है। इस मौसमी प्रणाली की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं हैं।

पूर्वी/पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बिहार में बना हुआ है। इससे एक ट्रफ रेखा झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज हवाएं और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles