Skymet weather

13 जून का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात वायु का गुजरात तट पर लैंडफॉल, लाएगा बेहद भारी बारिश

June 12, 2019 8:34 PM |


अत्यंत भीषण चक्रवात वायु 13 जून की सुबह तक गुजरात के तटीय इलाकों पर landfall कर लेगा। वायु महुआ, वेरावल, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका, अमरेली और राजकोट जैसे क्षेत्रों पर भारी से बेहद भारी बारिश देगा। इस समय गुजरात तट पर समुद्री हालात बेहद खराब रहेंगे। हवा की रफ्तार 140 से 150 किमी प्रति घंटे पर पहुँच सकती है। यहाँ तक कि हवाएँ पोरबंदर तट पर 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं।
कोंकण व गोवा में एक -दो जगह भारी बारिश के साथ, हल्की से मध्यम बारिश कि उम्मीद है। मध्य महाराष्ट्, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश का अनुमान है। साथ ही, दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आँधी कि भी संभावना है।

दक्षिण भारत कि बात करें तो, अब मॉनसून कर्नाटक तट पर onset करने के लिए तैयार है। 13 जून को दक्षिण-पश्चिम हवाओं के कारण केरल से लेकर कर्नाटक तक सम्पूर्ण पश्चिमी तट पर अच्छी मॉनसूनी बारिश देखने को मिलेगी। लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार में भी कुछ बारिश और गरज-बौछारें आगे क्रम में हैं। वहीं, आंतरिक प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां कुछ कम ही रहेंगी। आंतरिक तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो जगह बारिश के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ एक Cyclonic Circulation दक्षिणी बांग्लादेश और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। इस system के चलते, मणिपुर, मिज़ोरम और नागालैंड में अच्छी बारिश का अनुमान है। बाकी पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार में सुपौल, कृष्णनगर, पुर्णिया में भी कुछ जगह बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। साथ ही, पूर्वी हवाओं के चलते, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तापमान 2-3 डिग्री से गिर सकते हैं।

अंत में उत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगह बारिश और गरज-बौछारें हो सकती हैं। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके चलते, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में एक-दो जगह धूल भरी आँधी और बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से अब हीट वेव विदा ले लेगी। वहीं राजस्थान में अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जा सकते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try