8 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई, कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में होगी बारिश

June 7, 2017 10:33 PM|

 

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मूसलाधार मॉनसून वर्षा हुई है। केरल में भी अच्छी वर्षा हुई। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण मध्य में बने चक्रवाती सिस्टम के चलते अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश जारी रहेगी। इस बीच दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में बारिश में कमी आने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तरी तमिलनाडु तक बनी ट्रफ के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, हैदराबाद सहित तेलंगाना और उत्तरी तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा और गुजरात में भी कल को अच्छी वर्षा हो सकती है। मुंबई में बारिश बढ़ेगी।

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। हालांकि इसके चलते जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक के कई भागों में अगले 24 घंटों तक अच्छी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पंजाब और इससे सटे भागों पर बना चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इससे एक ट्रफ तटीय ओड़ीशा तक पहुँच रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।

[yuzo_related]

मध्य भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। बारिश के चलते मध्य भारत से लू का प्रभाव समाप्त हो गया है।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ पूर्वी बिहार में अच्छी वर्षा हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

ओड़ीशा भी में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कोलकाता में हल्की बारिश होगी।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश में अब फिर से हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles