19 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में मॉनसून से पहले बढ़ेगी बारिश

June 18, 2017 7:54 PM | Skymet Weather Team

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में जल्द आगे बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मॉनसून के चलते पूर्वोत्तर भारत में कई भागों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पंजाब से पूर्वोत्तर भारत तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उत्तरी पंजाब में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। पंजाब के शेष हिस्सों, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना से इंकार नहीं कर सकते।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ उत्तर प्रदेश और बिहार से गुज़र रही ट्रफ के साथ एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों के साथ उत्तरी बिहार में बारिश तेज हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

[yuzo_related]

पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। मध्य क्षेत्रों का मौसम देखें तो राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों, गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। जबकि छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत में भी मॉनसून सक्रिय है। दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल तक ट्रफ बनी हुई है। इसके चलते तटीय और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ कोंकण गोवा, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में मॉनसून सुस्त होगा। लेकिन इन भागों में हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

पूर्वी तटों पर भी एक ट्रफ बनी हुई है जिसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश और हैदराबाद सहित तेलंगाना में मॉनसून प्रभावी रहेगा और अच्छी बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES