Skymet weather

15 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश; दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश में लू के आसार

June 14, 2017 7:30 PM |

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया है। ओडिशा के कई हिस्सों में भी मॉनसून आगे बढ़ा है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के चलते असम और मिज़ोरम में बाढ़ जैसे हालते बने हुए हैं।

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर है जबकि इसके प्रभाव से विकसित चक्रवाती सिस्टम पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से असम तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो जगहों पर धूलभरी आँधी और बादलों की गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों पर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते इन भागों में मौसम सक्रिय रहेगा। अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और बिहार में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

[yuzo_related]

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश में कमी आएगी हालांकि कई जगहों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती सिस्टम से उत्तरी तमिलनाडु तक एक ट्रफ सक्रिय है। इसके चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हो सकती है। इस बीच, पश्चिम तटों पर बनी ट्रफ कमजोर हो गई है। जिससे मुंबई सहित कोंकण-गोवा और केरल में बारिश घट जाएगी।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी बारिश जारी रहने के आसार हैं। तमिलनाडु और रायलसीमा में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, इससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली में लू जैसे हालत बने रह सकते हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try