1 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत, केरल में बारिश के आसार

May 31, 2017 6:17 PM | Skymet Weather Team

 

केरल में समय से पहले मॉनसून के आगमन के बाद केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अब केरल और आंतरिक कर्नाटक में बारिश कम हो जाएगी हालांकि पश्चिमी तटीय हिस्सों में वर्षा बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण में आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा।

उत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पूर्वी हिस्सों के पास दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तराखंड और इससे सटे उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पर्वतीय राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार है। तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं।

इस बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन भागों में बुधवार के मुक़ाबले तापमान ऊपर जाएगा जिससे गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में धूलभरी आँधी और बादलों की गर्जना जैसी मौसमी हलचल जारी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश के उत्तर से बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर और बिहार में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में भी कुछ जगहों पर प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

देश के मध्य भागों में मौसम सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर जबकि छत्तीसगढ़ और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES