6 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश

July 5, 2019 8:30 PM | Skymet Weather Team

मध्य भारत में, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और साथ लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते, दक्षिणपूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण व गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर हल्की से मध्यम बारिश कि संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कुछ जगह हल्की बारिश कि उम्मीद है। मुंबई में मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत कि बात करें तो, एक ट्रफ रेखा निम्न दबाव के क्षेत्र से झारखंड व पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। साथ ही, एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। इसके चलते, पोर्वोत्तर भारत पर अच्छी बारिश की संभावना है। कई जगह भारी बारिश भी हो सकती है। बिहार, झारखंड, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। ओड़ीशा में भी कुछ जगआ पर बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके चलते, अब पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है। पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कुछ बारिश देखि जाएगी। उत्तरकाहन्द व हिमाचल में भारी बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, जम्मू-काश्मीर में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।

अंत में, दक्षिण भारत की बात करें तो, यहाँ एक तट से लगती ट्रफ रेखा कर्नाटक से केरल तक जा रही है। इसके चलते, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच, आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ जगह बारिश का अनुमान है। वहीं, रायलसीमा और तमिलनाडु में मौसम ज़्यादातर शुष्क ही बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES