Skymet weather

5 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में भारी बारिश, मॉनसून में होगी प्रगति

July 4, 2019 6:57 PM |

शुरुआत मध्य भारत से यहां बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बरसात जारी रहने की संभावना है। हालांकि शिवपुरी गुना सागर दमोह राजगढ़ और ग्वालियर सहित राज्य के उत्तरी शहरों में बारिश की तीव्रता सबसे ज्यादा होगी।
इसके अलावा दक्षिणी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कोंकण गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी कई जगहों पर मॉनसून सक्रिय रहेगा। यहां असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ सक्रिय है। इन दोनों सिस्टमों के चलते पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।
पूर्वी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में मॉनसून का इंतजार कई शहरों में हो रहा है। इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना है और एक ट्रफ रेखा पंजाब से हरियाणा और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सक्रिय है।  अगले 24 घंटों के दौरान यानि 5 जुलाई को उत्तराखंड और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके चलते उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएँ हो सकती हैं। 

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। जबकि जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के शहरों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 

दक्षिण भारत में मौसम के हालात में बहुत बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ के चलते तटीय कर्नाटक में अच्छी वर्षा जारी रहेगी।

तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। जबकि आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा की संभावना है और रायलसीमा तथा तमिलनाडु के शहरों में शुष्क मौसम का संकट बना रहेगा।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try