4 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में जारी रहेगी बारिश

July 3, 2017 7:59 PM | Skymet Weather Team

 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती सिस्टम इस समय मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर दिखाई दे रहा है।

इस चक्रवाती क्षेत्र से मॉनसून की अक्षीय रेखा भी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी हुई है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

इधर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में आंशिक बादलों के बीच गर्जना भले ही सुनने को मिले लेकिन बारिश के आसार कमी ही हैं।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो यहाँ बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अच्छी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मध्यम से भारी मॉनसूनी वर्षा होने की संभावना है।

जबकि झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

Live status of Lightning and thunder

मध्य भारत में दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ सहित कई इलाकों में बारिश में कमी आएगी।

हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत का रुख करें तो यहाँ पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ सक्रिय है। इसके चलते दक्षिणी गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

दूसरी ओर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में मॉनसूनी हवाएँ कमजोर रहेंगी और यहाँ बारिश में कमी देखने को मिलेगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES