31 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड में बारिश

July 30, 2017 7:19 PM | Skymet Weather Team

 

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है जिससे जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर माध्यम से भारी बारिश की संभावना है। यहाँ भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की संभावना भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

हरियाणा और दिल्ली में एक चक्रवात हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है जबकि उत्तरी राजस्थान में हल्की से माध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

[yuzo_related]

इसी सिस्टम से एक ट्रफ़ रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत से गुज़र रही है। इस वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भी मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

एक ट्रफ़ रेखा पूर्वी तट पे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक जा रहा है। इसके साथ ही ओडिशा तट और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बाबारिश हो सकती है। इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder

एक कमजोर ट्रफ़, महाराष्ट्र से कर्नाटक तट तक जा रही है जिससे पश्चिमी तट पर एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। वहीं, मुंबई में हल्की वर्षा जारी रहेगी।

चेन्नई में हल्की वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता जबकि तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES