30 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश

July 29, 2017 6:46 PM|

 

उत्तर भारत की बात करे तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम की वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक चक्रवती हवाओ का क्षेत्र सौराष्ट्र और कच्छ पर बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन बाढ़ की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है।

[yuzo_related]

एक और चक्रवती सिस्टम पश्चिम मध्य बंगाल की खड़ी और तटिए आंध्रा प्रदेश पर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, तटिए आंध्रा प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यो में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी तट पर भी हल्की बारिश का अनुमान है।

Live status of Lightning and thunderGujarat

एक ट्रफ रेखा गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तक बनी हुई है। इस सिस्टम की वजह से पश्चिमी तट पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।जबकि मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडू में बारिश में गिरावट आ सकती है। चेन्नई, मुंबई और दिल्ली में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles