28 जुलाई मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड में वर्षा

July 27, 2018 7:06 PM | Skymet Weather Team

 

एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर है। इसकी वजह से, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। उत्तराखंड राज्य में काफी भारी वर्षा के साथ भूस्खलन भी संभव है।

इस बीच, मध्य उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। इसी तरह, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बारिश जारी रहेगी। एक दो जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

[yuzo_related]

इसी प्रकार, पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता है, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और कोंकण और गोवा सहित मुंबई में केवल हल्की वर्षा दिखाई देगी। गुजरात क्षेत्र में भी संभव है।

दक्षिणी प्रायद्वीप पर बारिश कम हो जाएगी। हालांकि, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश पर हल्की वर्षा हो सकती है।

अंत में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की और रुख करें; तो बिहार में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है और मॉनसून की अक्षीय रेखा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के माध्यम से गुज़र रही है। खाड़ी की दूसरी शाखा पूर्वोत्तर भारत तक जा रही है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

इन प्रणालियों की वजह से पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इस बीच ओडिशा में हलकी से माध्यम वर्षा हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES