23 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: मॉनसून जल्द पकड़ेगा ज़ोर, देश के अधिकांश इलाकों में बढ़ने की संभावना

July 22, 2019 7:16 PM|

मॉनसून पूरे देश में सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। जल्द ही देश के ज़्यादातर भागों को अच्छी बारिश भिगोने वाली है।

लेकिन 23 जुलाई को मॉनसून का सबसे व्यापक प्रदर्शन पिछले दिनों की तरह पश्चिमी तटों पर दिखेगा। अनुमान है कि केरल और तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अच्छी मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर भी मॉनसून सक्रिय रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।

मध्य भारत पर भी कई मौसमी सिस्टम बन गए हैं। इससे मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।

यहाँ रत्नागिरी से नीचे दक्षिणी कोंकण गोवा क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। जबकि मुंबई, ठाणे समेत उत्तरी कोंकण, गुजरात के पूर्वी भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, इससे सटे दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र तथा पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में फिलहाल हल्की बारिश होगी। लेकिन 24 जुलाई से इन भागों में भी बारिश के तेज़ होने के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत पर भी मॉनसून की हलचल बढ़ने की संभावना है। एक सर्कुलेशन बन गया है। उम्मीद है कि बिहार के उत्तरी हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में मध्यम से भारी मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

सिल्लीगुडी, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिमपोंग सहित असम के कुछ जिलों में अच्छी मॉनसून वर्षा पहले की तरह जारी रह सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों और झारखंड में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है जबकि ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम लगभग सभी जगहों पर शुष्क रहेगा। कोलकाता और भुवनेश्वर सहित इन राज्यों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 जुलाई को एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

अच्छी खबर यह है कि राजधानी दिल्ली सहित इन भागों 24 से 26 जुलाई के बीच भारी मॉनसूनी वर्षा हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles