19 जुलाई मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, गुजरात, राजस्थान में वर्षा

July 18, 2018 4:47 PM|

 

देश भर के मौसम की बात करे तो, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश पर देखा जाता है और मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी फैली हुई है। इन सिस्टमो के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार मॉनसून बारिश जारी रहेगी।

इसी प्रकार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। भारी वर्षा की कारण, गुजरात और मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर रहेगी।

दक्षिण में, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम के साथ एक दो स्थानो पर भारी बारिश हो सकती है। मुंबई भी छिट–पुट बारिश बनी रहेगी।

[yuzo_related]

तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानो पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

जबकि रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर मौसम लगभग शुष्क रहेगा।

पूर्वी क्षेत्र के मौसम की बात करे तो, ओड़ीशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम की उम्मीद है। कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश रहेगी।

जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और शेष बंगाल में मॉनसून का प्रदर्शन कमजोर रहेगा।

उत्तर भारत में, पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश देगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों जैसे उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानो पर हल्की से माध्यम वर्षा की उम्मीद करते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

No Article Found

Similar Articles