17 जुलाई मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में वर्षा

July 16, 2018 6:12 PM|

 

दक्षिण गुजरात पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र पश्चिमी तट पर बनी ट्रफ़ रेखा के कारण मुंबई में भारी बारिश रेकॉर्ड की गयी है। अगले 24 घंटों के दौरान, मुंबई सहित उत्तर कोंकण और गोवा में बारिश में कमी आ जाएगी हालांकि यहाँ वर्षा जारी रहेगी। वहीं, दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

[yuzo_related]

उत्तरी तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश पर अच्छी वर्षा की संभावना है। ओडिशा पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं दक्षिण पूर्व राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता।

इसी प्रणाली की वजह से ओडिशा पर भारी बारिश की उम्मीद है। जबकि, झारखंड और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल पर बारिश हल्की से मध्यम के बीच रहेगी। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश में कमी की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत की ओर रुख करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी वर्षा की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles