16 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में बारिश में आएगी कमी, पंजाब में भारी बारिश

July 15, 2019 7:59 PM|

उत्तर भारत में पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ उत्तर भारत से पूर्वी भारत तक पहले की तरह ही बनी हुई है।

इन्हीं सिस्टमों के कारण ही लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, गुरदासपुर और अमृतसर सहित पंजाब के कई शहरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में भी बारिश का मौसम रहेगा। हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी।

मॉनसून ट्रफ दक्षिण की तरफ आएगी इसके चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश कम हो जाएगी। हालांकि मध्यम वर्षा रुक-रुक कर जारी रहेगी। जम्मू कश्मीर राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा के आसार हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश में अब कमी आ जाएगी। हालांकि हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश से पीछा छूटता नहीं दिख रहा है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों और कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश बढ़ रही है। पश्चिमी तटों पर ट्रफ सक्रिय हो रही है। उम्मीद है कि तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी मॉनसून बौछारें गिरेंगी। आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर भी बादलों का प्रभाव बढ़ सकता है। इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में मॉनसून वर्षा कम ही रहेगी। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के शहरों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात के बाकी हिस्सों और राजस्थान के अधिकांश शहरों में मौसम शुष्क रहेगा।

मुंबई सहित उत्तरी कोंकण क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है जबकि रत्नागिरी सहित दक्षिणी कोंकण और गोवा में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles