15 जुलाई मौसम पूर्वानुमान: चंडीगढ़, उदयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई में बारिश

July 14, 2018 5:20 PM | Skymet Weather Team


 

निंम्न दबाव का क्षेत्र ओड़ीशा और उससे सटे राज्यों के पास बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओड़ीशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

पूर्वी असम पर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम और उप-हिमालय पश्चिम बंगाल के कई स्थानो पर मध्यम वर्षा की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी कई स्थानो पर हल्की वर्षा होने के आसार है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम गर्म व उमस भरा रहेगा। हालांकि इन राज्यों के एक दो स्थानो पर वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता।

[yuzo_related]

गुजरात के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और मॉनसून की अक्षीय रेखा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खड़ी की ओर जा रही है। इन सिस्टमो के कारण उत्तर-पूर्वी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मूसलाधार बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र में मध्यम वर्षा की ही उम्मीद है।

एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र से केरल तक बनी हुई है। यह सिस्टम मुंबई सहित तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी वर्षा देगा। जबकि आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडू की भी कुछ स्थानो पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

मॉनसून ट्रफ दक्षिण की ओर बढ़ गयी है। जिसके कारण उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधि में गिरावट होगी। हालांकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी बारिश की गतिविधि जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES