14 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: सुपौल, अरारिया, किशनगंज और सिलीगुड़ी में भारी बारिश

July 13, 2019 7:01 PM|

तराई क्षेत्रों पर बनी हुयी ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार, उप हिमलाई पश्चिम बंगाल, असम, और अरुणाचल प्रदेश से होते हुए गुजर रही है। इस ट्रफ का एक अन्य हिस्सा बिहार से झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक फैला हुआ है। जिसके कारण, बिहार के उत्तरी भागों पर, जैसे सुपौल, अरारिया, किशनगंज, समेत जलपाईगुरि, सिलीगुड़ी, कलिमपोंग, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इस बीच, पूर्वोत्तर भारत और बिहार के कुछ भागों, समेत पश्चिम बंगाल के मालदा और दिनाजपुर में मध्यम बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएगी।

उत्तर भारत में, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जो इस वक़्त अफ़ग़ानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है, जल्द ही जम्मू कश्मीर के पास पहुँच जाएगा। साथ ही, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक पूर्वी पश्चिम ट्रफ रेखा भी मौजूद है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते, दक्षिणी हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड और उससे सटे पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी व दक्षिणी भागों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के बाकी बचे भागों में दक्षिण पश्चिमी दिशा से बहने वाली हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी भी होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मॉनसून कमजोर बना रहेगा। महाराष्ट्र मे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मुंबई में भी एक दोन स्थानों पर हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

दक्षिण में, एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंध्रा प्रदेश के तटीय भागों से लेकर तटीय तमिलनाडू तक फेली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडू पर बना हुआ है। जिसके चलते, उत्तरी आंध्रा प्रदेश के तटीय भागों और उससे सटे तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा वेस्ट कोस्ट, यानि, दक्षिणी महाराष्ट्र से लेकर केरल तक बनी हुई है, जिसके चलते कर्नाटक और केरल के तटीय भागों पर मध्यम ते भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मॉनसून कमजोर बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles