Skymet weather

13 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: गोरखपुर, बहराइच, चंपारण, किशगंज में भारी बारिश, बाढ़ का खतरा

July 12, 2019 6:54 PM |

इस समय एक कम दावाब का क्षेत्र पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से पूर्वोत्तर भारत तक जा रही है। इसके चलते, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, और उत्तरी बिहार के चंपारण व किशगंज में भारी बारिश का अनुमान है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश जारी रहेगी। इस दौरान, असम में बाढ़ का खतरा बना रहेगा। बाकी के पूर्वोत्तर राज्यों, झारखंड, ओड़ीशा व गंगीय पश्चिम बंगाल में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत कि बात करें, तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और साथ लगे उत्तरी पंजाब पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा पंजाब और हरियाणा के ट्राई क्षेत्रों पर देखी जा सकती है। ये हिमाचल प्रदेश, पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की से भारी बारिश देगी। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ और बरेली जैसे क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में कोई खास मौसम प्रणाली न होने के कारण, मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और साथ लगे विदर्भ में कुछ जगह बारिश हो सकती है। वहीं, कोंकण व गोवा, मुंबई, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

अंत में दक्षिण भारत कि बात करें तो, एक कमजोर ट्रफ रेखा तटीय कर्नाटक से केरल तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा तटीय आंध्र प्रदेश से लगते हुए जा रही है। इसके चलते, तटीय आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश कि संभवना है।

कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और तमिलनाडु में भी कुछ जगह हल्की बारिश संभव है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try