Skymet weather

13 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी, मैदानों पर भी छिटपुट वर्षा संभव

January 12, 2016 7:08 PM |


 


 

दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में लोग अभी भी सर्दियों की प्रतीक्षा में हैं। इस सर्दी ऋतु में देश के अधिकांश भागों में पारा सामान्य से अधिक के स्तर पर बना रहा है।

इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को पार करने वाला है। इसके चलते जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। बाकी पर्वतीय राज्यों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

इधर राजस्थान पर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बन गया है जो उत्तर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर प्रभावी हो जाएगा। इसके चलते राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने की संभावना है। इन भागों में छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

उत्तर भारत में लोग बुधवार लोहड़ी का पर्व पूरे उल्लास और परम्परा के साथ मनाएंगे। इस त्यौहार को मनाने में मौसम कोई विशेष बाधा नहीं बनने वाला है क्योंकि अगर बारिश हुई भी तो हल्की होगी और कुछ स्थानों पर होगी।

पूर्वोत्तर राज्यों पर बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से अरूणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत तथा पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरा ज्यादातर जगहों पर हल्का रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में बुधवार की सुबह घना कोहरा छा सकता है।

मध्य भारत पर बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते इन सभी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रायद्वीपीय भारत में भी कोई विशेष मौसमी हलचल नहीं है। जिसके चलते दक्षिणी राज्यों में अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try