9 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के तापमान में गिरावट

January 8, 2019 5:33 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत उत्तर भारत से करें, तो मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ आगे निकाल चुका है, और अब एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी पाकिस्तान पर दस्तक दी है जिसके कारण 10 जनवरी के आसपास उत्तरी पहाड़ी इलाकों पर मौसमी गतिविधि का आगमन होगा। फिलहाल 24 घंटो के लिए, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर शुष्क मौसम बना रहेगा। इस बीच उत्तरपश्चिमी मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा भी छाने की संभावना हैं।

मध्य भारत में, महाराष्ट्र पर बने anti- cyclone के चलते, शुष्क हवाएँ चलेंगी। गुजरात, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान गिरेंगे। यहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किए जाएंगे।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मेघालय और उसके आसपास बना हुआ है, जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं। वहीं पूर्वी असम और उत्तरी नागालैंड पर हल्की बारिश हो सकती हैं। बाकी पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम बना रहेगा।

दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में दिन और रात्रि के तापमान गिरेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों पर घना कोहरा भी छाने की संभावना हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण में अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी दक्षिण भारत में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। तेलंगाना में तापमान गिरेगा और कई जगहों पर सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES