Skymet weather

4 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: मध्य भारत में शीत लहर का प्रकोप समाप्त; पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी की उम्मीद

January 3, 2019 5:35 PM |

शुरुआत उत्तर भारत से करें तो, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय के पास पहुँच रहा है, जिसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना हैं। पंजाब के तराई इलाकों पर भी बारिश हो सकती है। इस बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान पर घना कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा।

मध्य भारत में, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और उसके आसपास बना हुआ है, जिसके कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान के बढ़ने की उम्मीद है। परिणामस्वरूप, शीत लहर का प्रकोप समाप्त हो जाएगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और मेघालय पर बना हुआ है जिसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। असम में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बाकी पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम बना रहेगा।

पूर्वी भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा हालांकि ओड़ीशा में एक दो स्थानों पर शीत लहर का आगमन होगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर बारिश हो सकती है हालांकि बाकी दक्षिणी प्रायद्वीप पर शुष्क मौसम ही जारी रहेगा। इसके अलावा बहुत जल्द ही दक्षिण-पूर्वी दिशा से शुष्क और नाम हवाएँ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर बहेंगी जिनके कारण यहाँ न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और शीत लहर का प्रकोप समाप्त हो जाएगा।  

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try