31 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरा जबकि मध्य भारत में रहेगा शुष्क मौसम

January 30, 2017 6:33 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा तथा बर्फबारी देने के बाद यहाँ बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी जारी रह सकती है।

इस सिस्टम के आगे निकलने से उत्तर-पश्चिम भारत में शीतल तथा उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ पहुँचेंगी। इसके चलते इन भागों के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगहों पर मध्यम जबकि कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।

इधर मध्य भारत में महाराष्ट्र और आसपास के हिस्सों पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में शुष्क हवाएँ चलेंगी और इन भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण भारत की बात करें तो अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इस सिस्टम के प्रभाव से केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

तमिलनाडु में फिलहाल बारिश पर विराम लगेगा और यहाँ मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES