3 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: देश के ज़्यादातर हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप, मध्य भारत में दिन में धूप छाई रहेगी

January 2, 2019 6:20 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो इस समय, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर से पूर्व की ओर जा रहा है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर, हिमचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, उमस के कारण उत्तरी पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इन राज्यों में न्यूनतम तापमानों में कुछ और कमी आने की उम्मीद है।

मध्य भारत की ओर बढ़ें तो, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में न्यूनतम तापमानों के और गिरने की उम्मीद है। दिन गरम होगा और धूप छाई रहेगी।

अब दक्षिण भारत की ओर बढ़ें तो, यहाँ पर शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। तेलंगाना के ज़्यादातर भागों में शीत लहर की स्थिति देखी जाएगी। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अंत में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के कारण अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। शेष उत्तर्पूरवी भारत में मौसम शुष्क ही रहेगा। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेंगे। ओड़ीशा, बिहार और झारखंड में शीत लहर के जारी रहने का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES