26 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी, दिल्ली, चेन्नई में अच्छी वर्षा

January 25, 2017 6:20 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर पहले से ही भारी वर्षा और बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इन भागों में मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी अगले 48 घंटों के दौरान जारी रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं में बना चक्रवाती क्षेत्र इस समय पंजाब और इसके आसपास के भागों पर आप देख सकते हैं। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विकसित हो गई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते इन भागों में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

मध्य भारत के शेष भागों और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

इधर दक्षिण में तमिलनाडु पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से चेन्नई सहित तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES