Skymet weather

22 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: सम्पूर्ण उत्तर भारत में वर्षा, पहाड़ों में बर्फबारी

January 21, 2019 8:50 PM |


जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से भारी वर्षा और बर्फबारी हो रही है। कारण है उत्तर में बना पश्चिमी विक्षोभ। साथ ही, इसका एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी पंजाब और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से हरियाणा और दिल्ली होते हुये मध्य उत्तर प्रदेश तक जा रही है।

इन सिस्टम्स के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यही नहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। बहुत से इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मध्य भारत में चल रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा मापे जाएंगे। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और साथ लगे छतीसगढ़ में 22 जनवरी की रात को एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मेघालय और साथ लगे क्षेत्र पर देखा जा सकता है, जिसके चलते पूर्वोत्तर भारत में नम पूर्वी हवाएँ चल रही हैं। इसके चलते, दिन और रात के तापमान बढ़ सकते हैं, जबकि पूर्वी भारत में मौसम शुष्क ही रहेगा।

नीचे दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में बादल छाए रहेंगे हालांकि कोई मौसम गतिविधी यहाँ नहीं देखी जा सकती। कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में शुष्क मौसम का अनुमान है, वहीं अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगह बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try