19 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी, शेष भारत में शुष्क मौसम

January 18, 2019 7:36 PM|

हिमालय पर बना एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी देगा। उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में एक-दो जगह पर बारिश की संभावना है।

एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर देखा जा सकता है, इसके बावजूद उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में रात के तापमान 1-2 डिग्री से बढ़ सकते हैं।

मध्य भारत की बात करें तो एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है, इसके चलते इस क्षेत्र पर मौसम शुष्क ही रहेगा। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के न्यूनतम तापमान में छुट-पुट बढ़त तो होगी लेकिन फिर भी रातें ठंडी ही बनी रहेंगी। तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच मापे जाएंगे। हालांकि गुजरात में रात का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और मौसम आरामदायक होगा।

अब बात पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और साथ लगे क्षेत्र पर देखा जा सकता है। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय पर पूर्वी हवाएँ बह रही हैं। इसके चलते, न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

चूंकि दक्षिण भारत में कोई मौसम प्रणाली नहीं बनी हुई है इसलिए यहाँ मौसम शुष्क ही रहेगा। दिन और रात के तापमान स्थिर रहेंगे। तटीय कर्नाटक और केरल में मौसम गरम रहेगा और धूप छाई रहेगी। दक्षिणी अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर वर्षा होने का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles