14 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: मकर संक्रांत के दिन उत्तरी राजस्थान ,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ

January 13, 2019 7:00 PM|

शुरुआत उत्तर भारत से करें तो पश्चिमी विक्षोभ इस वक़्त पूर्वी जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। यह सिस्टम पूर्वी/उत्तर- पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा जिसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना हैं। इसी प्रणाली के चलते उत्तरपश्चिमी हवाएँ उत्तरी मैदानी इलाकों पर बहेंगी जिनके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और निवासी मकर संक्रांती का लुत्फ़ उठा पाएंगे। हालांकि दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।

दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है जिसके चलते तटीय तमिलनाडु पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी दक्षिणी प्रायद्वीप पर शुष्क मौसम ही बना रहेगा।

इसी तरह उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी मध्य भारत पर शुष्क मौसम बना रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों का तापमान गिरेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इस बीच एक ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मौजूद है जिसके कारण उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। बाकी पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम ही बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles