8 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: ओड़ीशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश का अनुमान

February 7, 2020 6:21 PM | Skymet Weather Team

पूर्वी भारत से शुरुआत करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक ओड़ीशा पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस क्षेत्र से मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। इसके चलते, ओड़ीशा पर भारी बारिश संभव है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर मौसम शुष्क बना रहेगा। यहाँ पर रात के तापमान कुछ डिग्री बढ़ सकते हैं। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगह बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत की बात करें तो, यहाँ पर कोई भी मुख्य मौसम प्रणाली इस समय ना बने होने के कारण, पहाड़ों और मैदानी भागों का मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि, उत्तर से ठंडी हवाएँ बहने के कारण, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे। दिन गरम होगा और धूप छाई रहेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

मध्य भारत की बात करें तो, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और विदर्भ के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है। गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंडी उत्तरी हवाएँ बहने के कारण, तापमानों में गिरावट आने का अनुमान है। नागपुर में कल बारिश देखी जाएगी।

अंत में दक्षिण भारत की बात जहां एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से ओड़ीशा तक जा रही है। इसके चलते, हैदराबाद समेत तेलंगाना में बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में भी एक-दो जगह हल्की बारिश का अनुमान है। विशाखापटनम और हैदराबाद समेत कई शहरों में यह बारिश देखी जा सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES