Skymet weather

6 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली सहित उत्तर में शीतलहर जैसे हालात, मध्य प्रदेश, ओडिशा में अच्छी वर्षा

February 5, 2020 8:00 PM |

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। 5 फरवरी को कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी हुई थी। लेकिन इसके आगे जाने से अब उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। 6 फरवरी की शाम तक पहाड़ों के पास पहुंचेगा लेकिन यह कमजोर है। जिससे मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी भागों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ हो जाएंगी जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में न्यूनतम तापमान में फिर से 1-2 डिग्री की कमी आएगी। यानि सर्दी अभी और सताएगी।

मध्य भारत में चलें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ के ऊपर बना हुआ है। साथ ही झारखंड से तेलंगाना तक एक ट्रफ बन गई है। इससे पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। ओलावृष्टि भी कुछ हिस्सों में हो सकती है। इन भागों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी जबकि दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है क्योंकि दिन भर बादल रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएँ पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी कोंकण व गोवा तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर अपना असर दिखाएंगी जिससे मुंबई, नाशिक, पुणे सहित कई आसपास के शहरों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। सुबह अच्छी सर्दी होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

बंगाल की खाड़ी पर बने विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम सक्रिय रहेगा। ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश और असम में बारिश की गतिविधियां 6 फरवरी को तेज़ हो सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में कुछ स्थानों पर moisture बढ़ रहा है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। केरल में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण के सभी बड़े शहरों मौसम शुष्क रहेने के आसार हैं। गर्मी भी परेशान करेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try